
सारण :गलत शपथ पत्र के खिलाफ चुनाव आयुक्त ने दिया जांच का आदेश
——
राजू सिंह की रिपोर्ट
——
बनियापुर / एकमा (सारण) एक चुनाव के गलत शपथ देने के मामले में चुनाव आयुक्त ने मुखिया प्रत्याशी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। यह मामला एकमा प्रखंड के फुचुटी काला गांव की है। जिस पंचायत के वर्तमान मुखिया ने अपने शपथ पत्र में एक प्राथमिकी का साक्ष्य छिपा कर चुनाव में नामांकन कराई थी।
जिसके संबंध में बताया जाता है कि 2016 के पंचायत चुनाव में उक्त पंचायत की मुखिया मंजू देवी द्वारा अपने नामांकन के शपथ पत्र में एकमा थाना काण्ड संख्या 40/11 का साक्ष्य छुपा लिया था। जिसको लेकर तवकली गांव निवासी वशिष्ठ कुमार राय ने इसकी शिकायत चुनाव आयुक्त पटना से की थी। जिस शिकायत पर चुनाव आयुक्त ने सारण के जिलाधिकारी को इस मामले की जांच सौपी है। जिसके संबंध में प्रथम पक्ष के अधिवक्ता बृजमोहन शर्मा ने बताया कि इस जांच की सुनवाई अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 18 मार्च को आंशिक रूप से की गई है। तथा इसमें 24 मार्च 2017 को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी है। अब इस सुनवाई के बाद न्यायालय द्वारा अगला आदेश जारी किया जायेगा।




Recent Comments