एकमा (सारण, बिहार)। छपरा जिला के एकमा प्रखण्ड अंतर्गत नगर पंचायत एकमा क्षेत्र आगामी 24 फरवरी से श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्र महायज्ञ के वैदिक मंत्रोचार से गुंजायमान होने जा रहा है ।
एकमा- मांझी रोड पर , हंसराजपुर गांव में मध्यविधालय के निकट अवस्थित श्री राम जानकी मंदिर में आगामी २४ फरवरी से श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है । वृन्दावन के शिव कथा मर्मज्ञ आचार्य सरस जी महाराज श्री शिव महापुराण कथा का समधुर व कर्णप्रिय कथा वाचन कर श्रोताओं को अमृत रस का रसास्वादन करावेंगे ।
आयोजन समिति के कार्यक्रम के मुताबिक :
कलश यात्रा : 24 फरवरी को
सुबह 6 बजे से,
सार्वजनिक पार्थिव
शिवलिंग निर्माण अर्चन
रूद्राभिषेक प्रात: 9 से
12 बजे तक ।
शिव महापुराण कथा : 24फरवरी
से 4 मार्च तक ,संध्या
5 बजे से 9 बजे तक ।
शिव विवाह झांकी: 1 मार्च ,
महाशिवरात्रि के दिन ।
पूर्णाहूति व भंडारा : 5 मार्च को ।