इसुआपुर(सारण)।थाना क्षेत्र के मान पुरसौली गांव के हरेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह अल्टो के धक्के से बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वे साइकिल से इसुआपुर बाजार से घर लौट रहे थे कि मुख्य सड़क पर अनियंत्रित ऑल्टो की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए
। वहीं घटना के बाद चालक ऑल्टो लेकर फरार हो गया थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी इसुआपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।




Recent Comments