
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के धोबवल गांव में एक शौचालय के निर्माणाधीन टंकी में गिरे हिरण के एक बच्चों को ग्रामीणों ने वन्य विभाग को सौंप दिया । बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह खेल रहे कुछ बच्चों की नजर शौचालय में गिरे हिरण के बच्चे पर पड़ी । इस बात की सूचना मिलते ही उसे देखने के आस पास के सैंकड़ो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी । इस बीच भाजपा नेता शम्भुनाथ ने हिरण के बच्चे मिलने की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं वन्य विभाग को दी ।सूचना मिलने के बाद मशरक से वन्य विभाग के कर्मी धोबवल पहुँचे एवं हिरण के बच्चे को निकालकर अपने साथ ले गए । इस बीच रामपुररूद्र गांव के ग्रामीणों ने भी एक हिरण को पकड़कर वन्य विभाग को सौंप दिया । ग्रामीणों ने बताया कि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गंडक के दियारा क्षेत्र से वन्य जीवों को पलायन गांवो की तरफ हो रहा है ।




Recent Comments