
मांझी(सारण)। फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के तहत भजौना में संचालित निःशुल्क शिक्षा केंद्र पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों में प्रथम , दूसरे व तीसरे स्थान लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य सहयोगी कुणाल कुमार सिंह ने मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए बच्चों का उत्साह-बर्द्धन किया। कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है। इसके बिना मानव पशु के सामान है। मौके पर केंद्र संचालक मनीष कुमार सिंह , सुषमा कुमारी सलोनी कुमारी , अनामिका कुमारी , छोटन कुमार इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments