सिवान :भारत रत्न अटल जी का जन्मदिन मनाने का सिलसिला जारी
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पखवारा के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में
कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।  इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काट उनके स्वस्थ होने एवं लंबी
आयु की कामना की। कई स्थानों पर गरीबों के बीच कंबल एवं मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर भी लगाए गए। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने वार्ड 10 के अंबेडकर नगर में
 कंबल का वितरण किया। तत्पश्चात विशुनपक्का मोड़ स्थित अब्बास कॉलोनी में बच्चों के बीच किताब, कॉपी, कलम, पेंसिल आदि का वितरण किया।
इस मौके पर भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, सैयदमान मरफी, संतोष रावत, सुधा सोनी, नगर अध्यक्ष कुमार सोनू आदि उपस्थित थे। बिंदुसार ग्राम के बूथ संख्या 70 पर पंचायत अध्यक्ष बलदेव प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, बूथ अध्यक्ष मनोज तिवारी, नागा बाबा, युगल मिश्र, कृष्ण मुरारी चौबे, गौतम यादव, कुना शर्मा, सतीश तिवारी, नवीन प्रकाश, पंकज बैठा,  चंदन बैठा, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।
सिवान नगर के सभी वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में नगर प्रभारी सह उप सभापति बबलू साह, विधायक व्यासदेव प्रसाद, नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह,धनंजय सिंह, वार्ड पार्षद राजकुमार, सुनील कुमार, राजन साह, नागमणि पाठक, आशीष, सुनील, प्रवीण सिंह, संतोष साह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी आदि
उपस्थित थे।
महाराजगंज के देवरिया पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को लोगों के बीच मिठाई बांट अटल जी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर
भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयशंकर मांझी, प्रभात कुमार सिंह, मदन सिंह, रामबहादुर सिंह, गौरीशंकर महतो, मिंटू साह, रामदेव उपाध्याय, केशव पांडेय, पंकज कुमार विद्यार्थी, राम स्वारथ भारती, राम सुरेश सिंह, कृष्णा कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित उपस्थित थे।
दरौली प्रखंड क्षेत्र के कृष्णपाली, बलहूं, तीयर एवं कशिला पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म
दिन मनाया गया। इस अवसर पर प्रभुनाथ पांडेय, अनिल तिवारी, नंद कुमार ओझा, रघुवर सिंह, विंध्याचल राय, अजय सिंह, मृत्युंजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी आदि उपस्थित थे।
बड़हरिया प्रखंड में बूथ स्तर पर नवलपुर पंचायत और कुड़वा पंचायत में  भाजयुमो द्वारा अटल जी का जन्मदिवस मनाया गया।
 कमल क्लब का गठन किया गया। इस मौके पर कमल क्लब के जिला संयोजक अनुरंजन मिश्रा, मंटू राम, सुनील कुमार, नंदन कुमार, गोपाल पासवान, अनिल राम, कृष्णा गुप्ता, देवेश सिंह, शक्ति सिंह, रमाशंकर प्रसाद, रोहित कुमार, अच्छे कुमार सिंह, सुदीश सिंह, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट प्रखंड के कई गांवों में अटल बिहारी का जन्मदिन मनाया गया। भाजयुमो के जिला मंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय, जयंती देवी की देखरेख में पंडित के रामपुर गांव में मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर
पूर्व मुखिया बसंत मिश्र, सत्यदेव तिवारी, धुरंधर सिंह, मालिक सिंह, राजकिशोर प्रसाद, मुन्ना पांडेय, संतोष पांडेय, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।
गोरेयाकोठी में भाजपा नेता देवेशकांत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी संजय पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, राजीव रंजन शर्मा, 
अवधेश सिंह, प्रमोद तिवारी, बसंतपुर मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, लकड़ी नबीगंज मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, प्रकाश सिंह, विनय गिरि आदि उपस्थित थे।
रघुनाथपुर प्रखंड के खुजवां गांव के मध्य विद्यालय परिसर में पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में जन्मदिन
मनाया गया। इस मौके पर हरेंद्र कुमार कुशवाहा, शर्मानंद शर्मा, संजय कुमार, मुन्ना कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, विमलेश कुमार भगत,
अजय कुमार शर्मा, रामकुमार भगत, मनोज कुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे।
दारौंदा प्रखंड के रमसापुर पंचायत में पूर्व पीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर रणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रजनंदन सिंह, विजय गिरि, आनंद कुमार सिंह, शिव कुमार राम, वशिष्ठ नारायण सिंह, अनिल सिंह, दिलीप उपाध्याय, संजय राम आदि उपस्थित थे।
पचरूखी प्रखंड के शंभोपुर में मंडल अध्यक्ष दीनानाथ सिंह पटेल उपस्थित थे। सुरवाला पंचायत में अध्यक्ष लालबाबू तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुठनी प्रखंड क्षेत्र में तेनुआ मोड़ पर नरेंद्र मोहन वर्मा, रवींद्र शुक्ला, निर्भय शुक्ला, राजनाथ राम, लक्ष्मी निवास शुक्ल, आत्मा तिवारी, भोला शुक्ल, मधूसुदन द्विवेदी मृदुल, हेमंत दुबे, सुभाष चंद्र तिवारी, ब्रजकिशोर शुक्ल, मंडल प्रभारी मुन्ना तिवारी, 
आदि उपस्थित थे।
नौतन स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में पूर्व पीएम अटल बिहारी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई। कार्यक्रम का आयोजन नव्या हॉस्पिटल और भाजपा नेता विश्वकर्मा चौहान के सौजन्य से किया गया। शिविर में नस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनाली बी पवार आदि ने करीब 225 मरीजों
की जांच की। इस मौके पर सीओ रवींद्र मिश्र, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, वरीय नेता अनिल वर्मा, योगेंद्र ओझा, नौतन के मुखिया कृष्णा प्रसाद, जमादार सिंह, मांझा के मुखिया रामपुकार चौहान, राकेश कुमार मिश्र समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।