सवच्छता अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर गुप्ता कल भीलवाड़ा मे
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 6 अप्रैल। स्वच्छता कार्यक्रम के लिए स्वायत शासन विभाग की पहल पर स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेसडर व् नगरपरिषद सभापति डूंगरपुर के.के.गुप्ता कल प्रातः 11 बजे भीलवाड़ा के नगर परिषद् सभागार में जिले में स्वच्छता की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से एक बैठक लेंगे,प्रदेश में स्वच्छता की नजीर बन चुके श्री गुप्ता अब प्रदेश के हर जिले में स्वच्छता का अलख जगायेंगे,स्वायत शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर को आदेश दिए है की अपने जिले में स्वच्छता की गतिविधियों के लिए श्री गुप्ता की सेवाएं ले और बैठक में जिले की सभी नगर निकयो के जनप्रतिनिधि व अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करवाये
अतिरिक्त जिला कलेक्टर आनंदीलाल वैष्णव ने बताया कि बैठक में जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा सभी उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी नगर परिषद आयुक्त नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी भी भाग लेंगे।




Recent Comments