*​नालंदा:-अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में नालंदा से 8 पत्रकारों की टीम हाजीपुर में होंगे शामिल*
👈कुमुद रंजन सिंह “दैनिक खोज खवर”  नालन्दा👉
नालंदा जिले से पत्रकारों का जत्था अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में बुधवार को हाजीपुर के लिए कुच करेगा । विदित हो कि बिहार राज्य में हो रहे पत्रकारों के साथ अत्याचार , हत्या, लूट की घटना  व् प्रताड़ना की बात आम हो गईं है  ।  सरकरी तंत्र उदासीन बने है। इन्ही बातों को लेकर आहूत सम्मलेन में पत्रकारों द्वारा रखा जाएगा  और पत्रकार सुरक्षा की रणनीति तय की जाएगी । 
इस मौके पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से जाने-माने पत्रकार ,संपादक, साहित्यकार एवं फिल्मी दुनिया के सितारे शामिल हो रहे हैं इंडियनजेंर्लिस्ट  एसोसिएशन के जिला समन्वयक कुमुद रंजन सिंह ने बताया कि सम्मेलन में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरैशी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा,प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही के साथ ही भोजपुरी विजय खरी , गायिका आदिति  राय,दैनिक खोज खबर के संपादक संजय कुमार सुमन समेत नेपाल ,भूटान, बांग्लादेश सहित कई देशों के पत्रकार शामिल हो रहे हैं इस अवसर पर नालंदा जिले से एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों का एक दल बुधवार को रवाना होगा।