शिक्षिका के निधन पर शोक
लकड़ी नबीगंज (सिवान): प्रखंड के लखनौरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका मीनू कुमारी की असामयिक निधन सोमवार की रात हो गया। उनके निधन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर शिक्षक राजा राम, संतोष सिंह, बृजकिशोर राय, राकेश कुमार,संकुल समन्वयक काशिफ इसरार, अवधेश सिन्हा, ईश्वर सिंह, बच्चा यादव आदि उपस्थित थे।
साभार : परवेज अख़्तर , सिवान




Recent Comments