प्रभारी सीडीपीओ ने की आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक

सिसवन (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के अांबेडकर भवन पर मंगलवार को प्रभारी सीडीपीओ इंद्रवंश राय ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में सीडीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से अपने अपने केंद्र को सुचारू रूप से चलाने एवं समय पर नियमानुसार टीएचआर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई सेविका अनियमितता पाए जाने या किसी के खिलाफ कोई शिकायत आई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में पर्यवेक्षिका नाजिस इमाम, उर्मिला देवी, पंकज कुमार सहित सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थी।

साभार : परवेज अख़्तर , सिवान