शिक्षक के खातें से 22500 निकाले

मशरक (सारण) थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी योगेन्द्र बैठा शिक्षक के खाते से साइबर ठगों ने फोन करके खातें से 22500 रुपये निकाल लिए। मामला 2 जून का है। योगेन्द्र बैठा को बैंक खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर की शाखा में शिकायत दियें। बहरौली गांव निवासी योगेन्द्र बैठा शिक्षक ने कहा है कि उसका मशरक के पास भारतीय स्टेट बैंक चौनपुर स्थित बैंक में खाता है। 2 जून को उनके मोबाईल पर फोन करके खातें से बाइस हजार पाँच सौ रुपये की राशि निकाल लिए। उनके मोबाईल पर जब मैसेज आया तो वे बैंक में पहुंचे तो उन्हें पैसे निकलने के बारे में पता लगा। उन्होंने बताया कि उनकी बैंक पास बुक व एटीमए पास में है