आगरा के लालों को लीडर्स,रैनबो,तपन ने किया सम्मानित
सविता उपाध्याय
आगरा 18 जून। लीडर्स आगरा और रैनबो ग्रुप और तपन फाउंडेशन ने आगरा की धरोहरों के अभिनन्दन के क्रम में आज रैनबो हॉस्पिटल के डॉ प्रभा मल्होत्रा सभागार में एक कार्यक्रम में आगरा के मूल निवासी फ़िल्म निर्देशक राजेश शर्मा और बाल फ़िल्म अभिनेता रूबल जैन का अभिनन्दन किया। एक्स फैक्टर रियलिटी शो फेम करतार सिंह यादव,डॉ केशब मल्होत्रा और डॉ पार्थसारथी शर्मा और वंदना सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेट कर दोनों को शाल उड़ाया,पूर्व पार्षद सुनील जैन,वीरेंद्र सिंह,विजय जैन निमोरब,दिव्य मेडतवाल,अंजलि गुप्ता,राहुल जैन,ऋतुराज दुबे,रोबिन जैन ने माल्यार्पण किया और इलायची से निर्मित माला पहना कर ताजनगरी आगरा की शुभकामनाये भेट की। डॉ राजीव लोचन और राकेश आहूजा ने अतिथियों का स्वागत किया,संचालन पूर्व पार्षद सुनील जैन ने किया।




Recent Comments