दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का किया प्रयास ।केस दर्ज ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।मामले की छानबीन मे जुटी पुलिस ।नौतन ।जबरन बाइक पर बैठा किशोरी अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनी खबर प्रकाश मे आया है ।पीडि़त किशोरी ने थाने मे आवेदन देकर खुलासा किया है कि बीते गुरुवार को दस बजे घर से कठैया कन्या उच्च विद्यालय जा रही थी ।अचानक ज्योति कठैया पेट्रोल पंप के पास पूर्व से घात लगाए दो युवको ने जबरन बाइक पर बैठा लिया ।किशोरी ने इसका विरोध किया तो दोनो युवको ने भदी भदी गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी।दोनो युवक किशोरी को हल्दिया कोठी के रास्ते ईट चिमनी के पास ले जाकर अवैध संबंध बनाने की कोशिश करने लगे।आबरू लूटने के भय से चिखना और चिल्लाना किशोरी ने शुरू किया तो लोगो को आते देख दोनो युवक भागने लगे ।भागते एक युवक सनसरैया गांव के दाउद खान को ग्रामीणो ने खदेड कर पकड लिया और मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया ।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी से पूछताछ कर रही है ।वही फरार एक युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान तेज कर दिया है ।