मशरक में 15 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार को मशरक पूरब टोला में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब बेचते दिनेश सिंह उर्फ मंडल स्व विश्वनाथ सिंह गाँव-मशरक ( पूरब टोला) को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है । दरोगा बी के सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल रूटीन गश्ती पर थी । तभी पुलिस ने शराब बेचते देखा और कारवाई करतें हुए शराब बिक्रेता दिनेश सिंह उर्फ मंडल को पन्द्रह लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया और मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है ।