शादी की नियत से किशोरी का अपहरण
रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर :
इसुआपुर(सारण): थाना क्षेत्र के उसुरी कला गांव में मामा के घर आई 16 बर्षीया किशोरी का शादी की नियत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है ।इस संबंध में अपहृता की मां जलालपुर थाना क्षेत्र के जी एस बंगरा गांव निवासी ने इसुआपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है ।जिसमें कहा गया है कि उसरी कला गांव के मेरे भाई ने 10 जुलाई को अपनी भगिनी को अपने घर ले गए थे ।जहां बेटी ने अपने बीमार मामी की सेवा करने गई थी ।इसी बीच 25 जुलाई को जीएस बंगरा गांव का 22 बर्षीय मोगल मॉझी उसके मामा के घर पहुंचा ,जिसे किशोरी पहचानती थी ।उसने किशोरी को यह कहकर साथ ले गया कि तुम्हारी मॉ की तबीयत बहुत खराब है ।उसके बाद से दोनों का अता-पता नहीं है ।लड़के के घर वाले भी फरार हैं ।प्राथमिकी में शादी की नियत से अपहरण किए जाने का आरोप लगाया गया है ।जिसमें प्रेमी मोगल मॉझी उसके सहोदर भाईयों धर्मेन्द्र मॉझी और मनीष मॉझी तथा माता फूलवंती कुंवर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है ।वहीं बेटी की हत्या किए जाने की आशंका भी मॉ ने जताई है ।




Recent Comments