विद्यालय आधारित सम्पूर्ण स्वच्छता गतिविधि का आयोजन
इसुआपुर (सारण)-लोहिया स्वकच्छता मिशन के तहत रामपुर अटौली उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिषर में विद्यालय आधारित सम्पूर्ण स्वच्छता गतिविधि का आयोजन किया गया।जिसमें बीडीओ कुमुद कुमार ने छात्र एवं छात्राओं को जल्द ही सौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया तथा कहा कि कुशल स्वास्थ्य के लिये घरो में शौचालय का होना अनिवार्य है।इसलिए आपलोग अपने माता पिता को शौचालय निर्माण के लिए समझाये।वही विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी प्रेरित किया।मोके पर मुखिया धनन्जय पांडे,सुनील श्रीवास्तव, दीना राय, सुरेश राय,आवास पर्वेक्षक संटू सिंह, सभी आवास सहायक,एलएस राधा कुमारी, अनिता कुमारी, कचहरी सचिव सनोज,अवधेश सिंह पंचायत सचिव किसुन देव् राम स्वक्षाग्रही रिमझिम कुमारी,रानी कुमारी व अन्य ग्रामीण थे।