सारण :विधायक कोष से निर्मित शौचालय का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन

छपरा
विधायक कोष से निर्मित सरकारी बाजार में शौचालय का उद्घाटन मानानीय विधायक छपरा डॉ सी एन गुप्ता ने किया। इस मौके पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अपनाने का पहला चरण शौचालय है। इसी को ध्यान में रखते हुए मैने सरकारी बाजार में अपने कोष से शौचालय बनाने के लिए अनुशंसा किया ताकि इस क्षेत्र के आस पास के लोगों एवं बाजार के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकें।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि सरकारी बाजार एक प्राचीन बाजार है शौचालय का यहॉ नहीं होना एक चिंतनीय विषय था, मेरा प्रयास हर जगह विकास को प्राथमिकता देना ही है।यहॉ विधायक ने बताया कि बहुत जल्दी ही मै प्रयास में हूं कि हथुआ मार्केट में भी शौचालय बने।लेकिन इसकी कुछ तकनीकी खामियां है जिसे दूर करने का प्रयास मैं कर रहा हूं। इस दौरान सरकारी बाजार में शौचालय निर्माण हो जाने से स्थानीय दुकानदारों और लोगों मे काफी हर्ष था। इस मौके पर संवेदक राजेश कुमार,जयचंद प्रसाद,राजेश जयसवाल, शिव जी,सत्यनारायण जी,सुरेंद्र गुप्ता,
राजु जी,मुन्नी जी, अशोक जी,गुड्डू कुमार,अभिनव सिंह इत्यादि उपस्थित थें।




Recent Comments