परवेज अख्तर/सिवान :
दरौंदा. थाना पुलिस ने गुरुवार को अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शराब तस्कर की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी स्व. रामदेव प्रसाद के पुत्र बलिराम प्रसाद के रूप में हुई हैं. पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से 180 एमएल के 35 पीस फ्रूटी, 750 एमएल के तीन पीस रॉयल स्टेट तथा 750 एमएल के चार पीस ब्लेंडर व्हिस्की समेत स्कूटी बाइक जब्त किया हैं. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शंका के आधार पर पुलिस ने बाइक की डिक्की को खंगाला जिसमे रखें अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी को शराब अधिनियम के तहत पुलिस ने जेल भेज दिया है.
——————




Recent Comments