बेतिया – नौतन:– गबन मामले मे संलिप्त फरारी आरोपी गिरफ्तार
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन( प.चं ) बिहार :–
नौतन– थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर विगत कई माह से फरार योगापट्टी के राईस मिलर मालिक महम्मद सितारे को बेतिया मोहर्म चौक से गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है । उक्त मिलर पर स्थानीय थाना मे प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने कांड संख्यसं317/17 दर्ज कराया था ।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग का सरकारी दर पर धान खरीदने के लिए दि नेशनल सेन्ट्रल कोआपरेटिव बैक बेतिया द्वारा खड्डा के पैक्स अध्यक्ष नूरदिन मिया को राशि उपलब्ध कराया गया था ।अध्यक्ष द्वारा 301 क्विंटल धान खरीद कर योगापट्टी के रूदलपुर मे अवस्थित मिलर महम्मद सितारे को चावल के लिए दे दिया गया ।मिलर द्वारा पैक्स अध्यक्ष को धान की स्लीप भी लिखित मे दिया गया लेकिन मिलर द्वारा चावल नही दिया गया तथा जिसका मुल्य 442470 रूपये का गबन कर लिया गया ।सहकारिता पदाधिकारी द्वारा लिखित आवेदन मे पैक्स अध्यक्ष को दोषी बनाते हुए मिलर को नामजद बनाया गया है ।थानाध्यछ ने बताया कि मिलर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।




Recent Comments