नल जल योजना के क्रियान्वयन के आश्वासन के बाद अनशन पर बैठे वार्ड सदस्यों ने अनशन किया समाप्त

मांझी(सारण)। मांझी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या तीन तथा दस में नल जल योजना शुरू करने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर अनशन पर बैठे वार्ड सदस्यों ने कल देर रात अपना अनशन तोड़ दिया। इससे पूर्व सीओ दिलीप कुमार तथा बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा नें अनशन पर बैठे नागेंद्र ठाकुर जितेंद्र सिंह तथा जितेंद्र महतो को आश्वस्त किया की मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। मौके पर युवा नेता ई सौरभ सन्नी तथा रोहित राज आदि मौजूद थे।