परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा. नगर के मझौली चौक पर शुक्रवार की दोपहर शराब से लदा एक ऑटो पलट गया. पलटते ही उसमें से धुआं निकलने लगा आग. आग लगने के भय से पहले तो लोग वहां से भागे, परंतु लोगों ने ज्यो हीं देखा कि उसमें शराब की बोतलें है. जान की चिंता छोड़ आग में से ही बोतलें लूटना शुरू कर दिया. किसी ने टेंपो को उठाने की कोशिश नहीं की. इस भगदड़ का लाभ उठाकर ड्राइवर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को जब्त किया तथा उसमें से दो पेटी शराब बरामद कर आगे की कार्रवाई में लग गई.
मैरवा के व्यस्त मझौली चौक पर दोपहर 12 बजे के करीब शराब से भरा ऑटो पलट गया था. अफरा-तफरी का माहौल रहा. संभावना जताई जा रही है कि ऑटो में लगभग 10 पेटी देसी शराब की बोतलें थीं. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची. परंतु ऐसी सूचना है कि कुछ लोगों ने शराब की बोतल लेकर फरार हुए हैं. टैंपू काफी पुरानी है, नंबर प्लेट नहीं है. टैंपू की जांच कर उसके मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
———-




Recent Comments