टीके को ले युवाओ मे खासा उत्साह।भीड़ ज्यादा होने पर प्रशासन की लेनी पड़ी मदद।
पानापुर (सारण)स्थानीय पीएचसी मे 18वर्ष से अधिक को लोगो को टीका लगाने का काम रविवार से शुरू हो गया।टीके लेने के लिए युवाओ मे खासा उत्साह देखा गया।पीएचसी मे टीका लेने के लिए युवाओ की भीड़ लग गई।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन की भी मदद लेनी पड़ी।टीके को ले युवा काफी सक्रिय दिखे।तथा टीका लेकर काफी खुश नजर आ रहे थे।कोविड का टीका पिछले दो माह से लग रहा है,लेकिन आज पहली बार ऐसा हुआ की पीएचसी मे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद लेनी पड़ी।




Recent Comments