परवेज अख्तर/सिवान;
दरौंदा. महराजगंज मुख्य मार्ग सड़क पर उजांय मस्ज़िद के समीप पुलिस ने शुक्रवार को एक लावारिस पड़े हीरो हौंडा पैशन प्रो बाइक को बरामद किया है. एएसआई शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गश्ती के लिए निकली थी, तभी उसकी नजर सड़क किनारे लावारिस खड़ी बाइक पर पड़ी. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बाइक, बीआर-29क्यू, 2002 को जब्त कर थाने लाई है. पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक पर लगा नंबर प्लेट गलत है.
———————




Recent Comments