दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला के शिकारपुर पुलिस ने पन्नालाल धांगड़ भासुराड़ी, बिनोद राय, रूदल महतो बैतापुर को बैतापुर से आधा किलोग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई में उपर्युक्त गिरफ्तारी हुई। उधर पन्ना लाल धांगड़ ने कहा कि पुलिस ने भासुराड़ी स्थित अपने दरवाजे पर बैठकर आराम करने के दौरान उसे बुलाया और गाड़ी में बिठा लिया। फिलहाल तीनो शिकारपुर थाना के हाजत में बंद हैं।




Recent Comments