शिल्हौरी शिवमंदिर में अवैध रूप से जबरन ताला लगाने वालो पर सीओ ने लिया संज्ञान

मढ़ौरा(सारण) : प्रखंड के प्रसिद्ध शिल्हौरी शिलनिधि मंदिर को न्यास पर्षद के नियंत्रण में जाने के बाद अनाधिकृत रूप से मंदिर पर कब्जा जमाने के मामले को सीओ ने गंभीरता से लिया है I मंदिर प्रबंध कमिटी के अध्यक्ष सीओ ओमप्रकाश ने एक लिखित आवेदन देकर नामित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग की है I सीओ के आवेदन के अनुसार उन्हें मंदिर के पुजारी के तरफ से सुचना दी गई कि मंदिर के पूर्व के पुजारी के द्वारा मुख्य मंदिर को छोड़कर बाकि कक्ष में अवैध रूप से ताला लगा दिया गया है I वही जाली रसीद छपवा कर मंदिर के चढ़ावा की राशि सहित अन्य राशि का गबन किया जा रहा है I मंदिर बिहार न्यास पर्षद के अधीन है ऐसे में किसी व्यक्ति का इस तरह का कृत्य गैर कानूनी है I सीओ ने थानाध्यक्ष से मदिर के कमरों में अनधिकृत रूप से बंद ताला को खुलवाने, जाली रसीद से राशि का गबन करने वाले असामजिक तत्वों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कारवाई की मांग की है I




Recent Comments