लौरिया संवाददाता राकेश पांडेय की रिपोर्ट :-
लौरिया थाना क्षेत्र के वृत्ति टोला फुलवरिया में शनिवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई l जहां साधु शाह के पास से 10 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया l थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की कारोबारी साधु साह के पास शराब है l छापेमारी के दौरान 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया l उत्पाद अधिनियम के तहत साधु शाह को जेल भेजा गया  l