भाजपा का स्थापना दिवस कल, किसान मोर्चा द्वारा कोटड़ी मे मनाया जायेगा 
आज़ाद नेब
​भीलवाड़ा 5 अप्रैल। जिले के कोटड़ी मे भाजपा स्थापना दिवस का कार्यक्रम का आयोजन कल किसान मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है।
             इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक जहाजपुर प्रधान  शिवजीराम जी मीणा, किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष उदय लाल भडाणा, मंडल के प्रभारी राजकुमार आंचलिया, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह छापडेल, किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी दिनेश धाकड, कैश कला बोर्ड के प्रहलाद सेन, किसान मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष शंकर गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवारी कन्हैया लाल जाट भाजपा के सभी मन्डल पदाधिकारिगण पर्व प्रधान रघुवीर सिंह राठौड़ व सभी वरिष्ठ भाजपा जन उपस्थित रहेंगे।