अंता : ईद पर गरीब परिवार को दिया  शौचालय का तोहफा
उस्मान खान
अंता 25  जून- गरीब परिवार की माँ बेटी को डब्बा लेकर खुले में शौच जाते  देखकर भाया की बाड़ी अंता निवासी मुस्तकीम अंसारी को इतना दुःख महसूस हुआ की उसने उस गरीब परिवार के लिए अपनी और से पक्का शौचालय बनवाकर दे दिया । वहीँ स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया । शौचालय का उद्घाटन जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन ने फीता काटकर किया। 
इस अवसर पर   जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन ने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में सभी लोगों की भागीदारी जरुरी हे , खुले में शौच से लोगों को रोकने के लिए जन जागृति आवश्यक हे ।मुस्तकीम अंसारी द्वारा शौचालय निर्माण बनवाकर एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया हे । अध्यक्षता जिला  परिषद बारां  के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अशोक पुरुसवानी ने की । पुलिस उप अधीक्षक गोविन्द सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे । इससे पूर्व आरिफ खान, इदरीस उस्ताद,वली मोहम्मद, दुर्गाशंकर  नागर ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन रुस्तम खान ने किया । भामाशाह मुस्तकीम अंसारी ने सभी अतिथियों का आभार जताया ।