बिहार में वर्तमान समय मे शिक्षा व्यवस्था किसी नाम का नही : जयमंगल.✍घोड़ासहन(आकाश कुमार सिंह)-बिहार में लगातार गिर रही शिक्षा व्यवस्था के विरोध में घोड़ासहन में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुशवाहा के अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव जयमंगल कुशवाहा ने कहा कि बिहार में वर्तमान समय मे शिक्षा व्यवस्था किसी भी नाम का नही है ,आज शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।नुक्कड़ सभा को प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, प्रभुदयाल प्रसाद ,मधुरेन्द्र प्रसाद ,राजेश कुशवाहा, राकेश कुमार ,मोतीलाल प्रसाद,रमन प्रसाद आदि ने संबोधित किया।