कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
वैश्विक आपदा कोरोना से जहां हर तबका परेशान एवं भयभीत है। त्योहार एवं खुशी के सभी अवसरों पर लोग चिंतित हैं। भाई बहन का पवित्र त्यौहार राखी बंधन 3 अगस्त को पूरे देश भर में मनाई जाएगी ।
इस अवसर पर बहने भाइयों के कलाई पर राखी बांधते हुए कुमकुम का टीका लगाएगी।
लेकिन इस बार कुछ इसमें परहेज करते हुई डिजिटल करने की जरूरत है ।
और संपूर्ण देशवासियों के भलाई के लिए सभी भाई बहनों से निवेदन है की राखियां इस बार लिफाफे में ना भेजें इसे डिजिटल तरह से मनाएं, क्योंकि हम अपने साथ-साथ पोस्टमैन से लेकर के अपने भाई एवं अन्य परिवार के सदस्यों को मुसीबत में डाल सकते हैं। अतः इसके बचाव के लिए और देश सेवा के लिए इस बार जरूरी है कि हम राखी का त्यौहार वीडियो कॉलिंग व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यमों से मनाने का प्रयास करें साथ ही इस पवित्र त्यौहार को सेलिब्रेट करते हुए एक दूसरे को फोन से विश करने का काम किया करें मैं स्वयं इस बार अपने भाई को राखी ना भेज कर इसे डिजिटल तौर पर मनाने के लिए भाई से सहमति ले ली है।
आप भी इस पहल में ,
इस मुहिम में साथ दें ।-
गीता कौर
समाजसेवी एवं पत्रकार
इसी तरह गाजियाबाद के अंकित अवस्थी के अनुसार,
रक्षाबंधन पर राखी और उपहारों के परिवहन से कोरोना वायरस के प्रसार में वृद्धि होगी। हम इस त्योहार को वीडियो कॉल, फोन कॉल या एक साधारण कलावा द्वारा मना सकते हैं जो आसानी से उपलब्ध हैं। किसी को महंगे उपहार आदि के अलावा खुशी के साथ त्योहारों को मनाना चाहिए।
हमारे छोटे कदम हमेशा एक अंतर बना सकते हैं।

ये कहना है समाज सेविका व पत्रकार सुश्री गीता कौर का उन्होंने देश की सेवा कर रहें सेना की जवान, डॉक्टरों, पत्रकारों व अपने सभी देशवासियों के नाम सन्देश का काम किया है।