JPU Chapra : 11 अप्रैल से भरा जाएगा पार्ट थ्री का फॉर्म, 5 मई से होगी परीक्षा
संवाददाता, छपरा
जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में शैक्षणिक सत्र 2013-16 प्रतिष्ठा व सामान्य का परीक्षा फॉर्म 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक भरा जाएगा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने जेपीयू के तहत आनेवाले सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों को आज भेजे पत्र में यह निर्देश दिया है।

श्री सिंह ने कहा है परीक्षा प्रपत्र के साथ पिछले स्नातक प्रथम, द्वितीय खण्ड परीक्षा के अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन रसीद आदि कागजो की छायाप्रति को अभिप्रमाणित कर संलग्न करना आवश्यक होगा।

उन्होंने यह भी कहा है कि छात्र परीक्षा प्रपत्र को जेपीयू के वेबसाइट “WWW.JPURESULTS.IN” पर ऑनलाइन भरकर उसकी प्रिंट कॉपी के साथ सम्बन्धित कागजो को संलग्न कर महाविद्यालयों में सत्यापित कराकर जमा कर सकते हैं।
श्री सिंह ने आगे कहा है कि पार्ट थ्री की परीक्षा 5 मई से शुरू होगी।




Recent Comments