मढ़ौरा/सारण ।
पुलिस ने एक गुप्त सुचना के आधार छापामारी कर सेमरहीया से 250 लीटर स्प्रीट बरामद किया । इस दौरान कारोबारी पुलिस को देखकर फरार होने में सफल हो गये । मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार को सेमरहियां से स्प्रीट भेजने की एक गुप्त सुचना मिली थी । सुचना के आधार पर एक टीम बनाकर छापामारी करवायी गयी तो निर्धारित जगह से दो सौ लीटर का दो ड्राम बरामद हुआ । एक ड्राम फुल था जबकि दुसरे में 50 लीटर स्प्रीट मौजूद था । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दो कारोबारी सेमरहियां निवासी अरुण राय और रविशंकर राय पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।




Recent Comments