छपरा विधान सभा सीट पर वैश्य समाज का पहला अधिकार : वैष्णवी

छपरा (सारण)। आसन्न विधानसभा चुनाव की चुनावी चर्चा को लेकर वैश्य समाज छपरा की एक बैठक रविवार को शहर के कटहरी बाग मोहल्ला के कौशल्या काॅलोनी स्थित नूतन निकेतन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त उर्फ चतुरी जी, संचालन श्याम बिहारी अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन प्रभु जी अग्रहरी ने किया।
बैठक में विभिन्न वैश्य संगठनों द्वारा समर्थन देने के पश्चात छपरा विधानसभा चुनाव तक वैश्य समाज के संयोजक शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त उर्फ चतुरी जी ने कहा कि वर्तमान विधायक छपरा के वैश्य समाज के मापदंडों पर खरा नहीं उतरे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का टिकट लेकर वैश्य समाज का अगर कोई प्रतिनिधि आएगा, तो उसका समर्थन वैश्य समाज द्वारा तन, मन व धन से करेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र कुमार साह ने कहा कि भाजपा ने सभी का ख्याल करते हुये वैश्य समाज को टिकट देकर वैश्य समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है।
भाजपा का मूल नीति ही सबका साथ, सबका विकास रही है। भाजपा सही समय पर सही निर्णय लेगी। जो वैश्य समाज के लिए स्वागत योग्य होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि छपरा विधानसभा वैश्य समाज की धरोहर है। इसे हर हाल में बरकरार रखा जाएगा। किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा यदि वैश्य समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाता हैं, तो उस परिस्थिति में वैश्य समाज अपना स्वतंत्र प्रत्याशी खड़ा करेगा और उसे विजयी बनाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार वैष्णवी ने कहा कि छपरा विधान सभा पर वैश्य समाज का पहला अधिकार है। इसका ख्याल सभी राजनीतिक दलों को रखनी चाहिए।
वैश्य समाज के वरीय नेता ब्रह्मदेव नरायण ज्ञानी ने कहा कि राजद से हम भावी प्रत्याशी हैं। किंतु किसी भी वैश्य पुत्र को कोई भी राजनीतिक दल टिकट देती है तो हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बढ़कर समाज बड़ा है।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी टिकट देगी, हम सभी उसका समर्थन करेंगें।
राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश सचिव रमेश प्रसाद ने कहा कि वैश्य समाज का जो निर्णय होगा, उसका हम समर्थन करेंगें।
वैश्य जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने विभिन्न पार्टियों से मांग किया कि युवा वैश्य को प्रत्याशी बनाया जाय।
चुनावी चर्चा बैठक में वैश्य पदाधिकारियों में शैलेश साह मुखिया, जयप्रकाश साह, सकलदीप साह, रंजीत प्रसाद साह, संजीव गुप्ता, पिंकू कुमार, गोविंद साह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।