दोनो पक्ष से डेढ़ दर्जन लोग हुये जख्मी

मढ़ौरा(सारण) ।
थाना क्षेत्र के भलुही में पानी गिराने के एक मामुली विवाद में एक वृद्ध महिला की जान चली गई । मृतक महिला दशरथ महतों की पत्नी फुलेश्वरी देवी बतायी गयी है । वही घटना में एक पक्ष से लगभग एक दर्जन लोग तो दुसरे पक्ष से आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये । जख्मी में तीन महिला भी शामिल है वही कुछ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है । जख्मी में एक पक्ष से मिथुन कुमार 25 वर्ष, जिगर कुमार 18 वर्ष, लालधारी महतों 35 वर्ष उसकी पत्नी अनिता देवी 32 वर्ष, उमरावती देवी 32 वर्ष, नंदलाल महतों 35 वर्ष, बदरी महतों 65 वर्ष, उमेश महतों 42 वर्ष, हरेन्द्र महतों 30 वर्ष, राहूल कुमार 18 वर्ष, रामरुप महतों 60 वर्ष, रामजी महतों 62 वर्ष का नाम जबकि दुसरे पक्ष से नागेन्द्र राम, उनकी पत्नी अनिता देवी, देवेन्द्र राम, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र राम, मुकेश कुमार का नाम शामिल है । सभी जख्मी का इलाज मढ़ौरा रेफरल अस्ताल में कराया गया । चिकित्सक ने बताया कि इसमें कुछ को गंभीर स्थिति के कारण छपरा रेफर करने किया जा सकता है ।मौके पर पहुंच स्थानीय थाने की पुलिस ने जख्मी लोगो को कस्टडी में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई थी।जबकि शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थीं।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।




Recent Comments