करे योग रहे निरोग नामक कार्यशाला का आयोजन व प्रशिक्षण सप्ताह प्रारंभ*

👉योग करने से अपने आप को फुर्तीला महसूस करेंगे : डॉ विद्यार्थी
पुष्पराज कुमार भागलपुर: योग मानव को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी प्रदान करती है। योग एवं व्यायाम के द्वारा शरीर की सभी रक्त वाहिनी नलियाँ खुल जाती है जिससे रक्त संचालन की क्रिया तेज हो जाती है जिससे शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलती है। यह बातें विश्व स्वास्थ्य सप्ताह के दूसरे दिन करे योग रहे निरोग नामक कार्यशाला प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय मधुरापुर के प्रांगण की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुशील कुमार साह ने कहा कि आज कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो गयी है कई जगहों से इलाज करते मरीज परेशान हो जाता है.

अंततः उसे निराशा ही हाथ लगती है पर अब उस मरीज को निराश होने की आवश्यकता नही है क्योंकि योग एक ऐसी इलाज है जिससे ना ही कोई पैसे की आवश्यकता है ना ही सुबह शाम दवा खाने की बस सुबह उठकर अपने शौच क्रिया से मुक्त होकर ज्यादा नही बस एक घंटा योग एवं प्राणायाम को अपनाना है जिसमे हमे इलाज कराने के लिए दूर शहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी जब योग को अपने दैनिक क्रिया में सम्मलित करेगे तो दिन भर पढ़ने में मन लगेगा अपने आप मे फुर्तीला महसूस करेंगे। वही मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल नारायणपुर के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने योग पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि योग की शुरुआत भारत के ऋषि मुनियों के द्वारा की गई जिसकी दरकार आज पूरे विश्व के लोगो को है।

इसीलिए आज विश्व के करीब करीब सभी देशो में रोग से मुक्ति पाने के लिए 21 जून को विश्व मे योग दिवस मनाया जाता है, अगर हमें भी रोग से मुक्ति पानी है वो भी निःशुल्क तो योग को अपनाना ही होगा। मौके पर शिक्षक साजन कुमार, जितेंद्र, लीना भारती, अभिषेक कुमार, निशा कुमारी, रोमा कुमारी, डॉ सुधांशु कुमार, निशा रानी, प्रकाश कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद कुमार ने किया।

वही रविवार को मिशन के द्वारा सुबह 06 बजे से 07 बजे योग प्रशिक्षक डॉ सुधांशु कुमार के द्वारा विद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया गया यह प्रशिक्षण सप्ताह दिन तक दिया जाएगा।