
मशरक पूर्वी पांचायत के महादलित टोले में पहुंचें बीडीओ,सात निश्च योजना के कार्यो का किया निरीक्षण
मशरक : थाना क्षेत्र के मशरक पूर्वी पंचायत में बीते दिनों पहलें पीने के पानी के लिए महादलित टोले में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह को वहाँ के आक्रोशित लोगों ने बंधक बना लिया था । जिसे जागते रहों ने अपनी खबरों में लिया । जिसके चलतें सारण जिलाधिकारी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से लिया । जिसके चलतें आज गुरूवार को बीडीओ मशरक रंजीत कुमार सिंह ने महादलित टोले में पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और उनके द्वारा महादलित लोगों को बताया गया कि इस टोले में अब पानी की समस्या नहीं रहेंगी जितने भी चापाकल खराब है जो बनने लायक है उन्हे ठीक किया जायेंगा और कुछ नयें चापाकल लगायें जायेंगे । महादलित टोले का विकास नीतीश सरकार की पहली प्राथमिकता है सरकार की सात निश्चय योजना के तहत हर टोले विकास किया जायेंगा । उन्होंने टोले में घूम घूम कर स्थानीय समस्याओं को जाना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया । प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा महादलित टोले जाँच के बाद त्वरित कार्यवाई से PHD विभाग वहाँ पहुँचा और काम की शुरुआत किया और जल्द हीं जल नल योजना के तहत पूरे टोले में पीने के पानी का नल लगाया जायेंगा।




Recent Comments