Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच बेतिया इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह चुनाव पदाधिकारी वीएस पाण्डेय को छात्रसंघ चुनाव में पारदर्शिता को लेकर मांग पत्र सौंपा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
आज दिनांक 23 फरवरी 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच बेतिया इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह चुनाव पदाधिकारी वीएस पाण्डेय को छात्रसंघ चुनाव में पारदर्शिता को लेकर मांग पत्र सौंपा।
मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि मांग पत्र में महाविद्यालय प्रशासन से उन्होंने मांग किया है छात्र संघ चुनाव के लिए सभी छात्र संगठनों को मतदाता सूची तत्काल उपलब्ध कराया जाए, चुनाव संबंधित सभी बैठकों में छात्र संगठनों के पदाधिकारियों को निश्चित रूप से आमंत्रित किया जाए, तमाम छात्र छात्राओं को महाविद्यालय पहचान पत्र उपलब्ध कराने हेतु विशेष काउंटर की व्यवस्था कराए, छात्र संघ चुनाव संबंधित सभी कागजात और नियम छात्र संगठनों को उपलब्ध कराया एवं विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए छात्र चुनाव संबंधित सारे कागजातों को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से लगाया जाए, और समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया जाए।
प्राचार्य ने कहा कि आगामी बैठक में इन सभी मांगों पर विचार किया जायेगा एवं मतदाता सूची बनाने का काम चल रहा है जल्द ही सभी संगठनों को उपलब्द करा दिया जायेगा.प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष गोलू कुमार मिश्र के साथ तालीम आलम,धीरज कुमार,नेसार अंसारी,सोनू कुमार चौबे,सागर कुमार,संदीप कुशवाहा,शुभम श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे॥




Recent Comments