वैशाली :विवाहिता का शादी की नीयत से अपहरण , साथ में तीन वर्ष का बच्चा भी लापता
✍प्रेम कुमार

बिदुपुर
बिदुपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर चतुरंग ग्राम में शादी की नीयत से पहले धमकी देकर एक युवती को बच्चो के साथ बहला फुसला कर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है । इस बाबत अपहृत युवती 21 वर्षीय मोना देवी के पति काशी कुमार गिरी ने अपनी पत्नी के अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए गाँव के ही बिनोद कुमार गिरी एवम राज कुमार गिरी के बिरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है । घटना बीते मंगलवार 30 जनवरी की बतायी गयी है । दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि घटना से दो दिनों पूर्ब राज कुमार गिरी ने धमकी दिया था कि तुम्हारे परिवार को लेकर मेरा लड़का भाग जाएगा और बीते मंगलवार को जब मैं चिमनी पर ईट लाने वास्ते गया जब लौट कर घर आया तो देखा कि मेरी पत्नी मोना देवी अपने तीन वर्षीय बच्चा को लेकर अचानक गायब हो गयी। काफी खोज बिन किया कोई अता पता नही चल सका । प्राथमिकी में आरोप है कि बिनोद कुमार गिरी अपने पिता के मेल जोल से गलत नियत से शादी करने की नीयत से पत्नी और तीन वर्षीय बच्चे को कही छुपा कर रख दिया है । इतना ही नही बिनोद कुमार मेरी पत्नी के नाम का गोदन भी अपनी हाथ पर गुदाय हुए है पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
👉थानाध्यक्ष ने कहा –
प्रथम दृष्टया जाँच में प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।
-रीतेश कुमार मंडल थानाध्यक्ष बिदुपुर