विक्रम सिंह बने भाजपा श्रीडूंगरगढ़ आईटी विभाग के संयोजक,लगा बधाइयों का तांता 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 5 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के प्रदेश सयोजक अविनाश जोशी एवं भाजपा देहात जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद की अनुसंशा पर भाजपा आईटी सेल देहात के जिला सयोजक दलीप सिंह आडसर ने मण्डल सयोजको की घोषणा की जिसमे भाजपा आईटी सेल श्रीडूंगरगढ़ शहर सयोजक के पद पर युवा समाज सेवी विक्रम सिंह राजपुरोहित (तोलियासर) को मनोनीति किया गया ।
    विक्रम सिंह राजपुरोहित (तोलियासर) के भाजपा आईटी सेल के श्रीडूंगरगढ़ सयोजक बनने पर चंद्रपाल सिंह पुनायता, निखिल सिंह देशलसर, देवकिशन नारवा,हरी सिंह उटाम्बर,विक्रम सिंह सिलोर, महेश सिंह,ओम सिंह, भैरु सिंह सरवड़ी सहित समाज बंधुओ ने बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। वही देहात के अन्य मंडलो में भी आईटी सेल के सयोजक के पदों पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओ को जिमेवारिया दी गई ।