वैशाली : राहुल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में खेला गया महा मुकाबला मैच, जुरावनपुर ने फतेहपुर को हरा कप पर जमाया कब्जा
न्यूज़ इनपुट- प्रेम कुमार हाजीपुरबिदूपुर। बिदूपुर वैशाली के बिदूपुर प्रखंड के जुरावनपुर पंचायत के जिम्मेदारी घाट पर राहुल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट मैच सोमवार को फ़ाइनल मैच खेला गया। खेले गए मैच में जुरावनपुर बनाम फतेहपुर के बीच 16/16 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें जुरावनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमे जुरावनपुर ने 7 विकेट खो कर 16 ओवर में टोटल 142 रन बनाया। जिसमे जुरावनपुर के क्रिकेट क्लब के कप्तान ने दोनों ओपनर मोनु ने 24 गेंद में63 रन एवं पंकज यादव ने 32 गेंद में 27 रन बनाया।जबकि फतेहपुर टीम ने बल्लेबाजी करने शुरुआत की तो जुरावनपुर ने टीम ने बढ़िया शुरुआत दी और फतेहपुर के बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं कर पाए। जुरावनपुर की लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर का शुरुआत बहुत ही खराब रही। कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाए पूरी टीम 95 रन पर ऑल आउट हो गई। फतेहपुर ने 15 ओवर 2 गेंद में कुमार गौरव ने 28 गेंद में 37 रन , नंदू ने 12 गेंद में 23 रन बनाए। जबकि जुरावनपुर ने 16 ओवर में 142 रन बनाकर जीत हासिल की। वही राहुल क्रिकेट क्लब ने विजेता टीम जुरावनपुर को कप के साथ 11000 रुपया राजा यादव के तरफ से पुरुस्कार दिया गया। वही उप विजेता फतेहपुर टीम को 5100 रुपये से नवाजा गया। उक्त मौके पर राजा यादव मुखिया पुत्र जुड़ावनपुर, नीतीश कुमार , राकेश यादव , पंकज यादव , उदय राय , गोप जी , सुजीत कुमार , मदन कुमार , सुधीर कुमार राय , लालू राय इत्यादि लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments