वृक्ष में राखी बांधकर छात्राओं ने वृक्ष बचाने का लिया संकल्प
छपरा :शनिवार को युवाओं की सामाजिक की फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षा केंद्र लोहरी में पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया के छात्र-छात्राओं द्वारा रक्षाबंधन के पूर्व वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष की रक्षा करने का संकल्प लिया गया ।
निशुल्क शिक्षा केंद्र के संचालक रणजीत कुमार ने कहा कि जिस प्रकार भाई बहन की रक्षा करता है ठीक उसी प्रकार वृक्ष हम लोगों की रक्षा करता है और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखता है।
इस केंद्र के सभी छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया आने वाले समय में हम सभी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएंगे एवं उनकी रक्षा करेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्य ममता कुमारी, रागिनी कुमारी, नेहा कुमारी ,खुशबू कुमारी, संध्या कुमारी, खुशबू सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।