• जिले में 16 जनवरी को 9 जगहों पर शुरू होगा कोविड टीकाकरण

छपरा। जिले में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत की जायेगी। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी चयनित टीकारण सत्र स्थलों पर गुरूवार को मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा के देखरेख में मॉकड्रील किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि ड्राई रन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य प्रणाली में कोविड-19 टीकाकरण को रोल-आउट करने के लिए निर्धारित तंत्रों के साथ परीक्षण करना, ज़िला या प्रखंड स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके संधारण के लिए को-विन पोर्टल के उपयोग व उसके परिचालन का आकलन करना है। वैक्सीनेशन के सफल संचालन के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों का दौरा कर आवश्यक तैयारियाँ का जायजा ले रही है। ताकि वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद किसी प्रकार की कमी नहीं रहें और लोगों का सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन किया जा सके। ड्राई रन के दौरान सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा, डीपीएम अरविन्द कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रंजितेश कुमार, यूनिसेफ एसएमसी आरती त्रिपाठी, यूएनडीपी के भीसीसीएम अंशुमान पांडेय, शक्ति कुमार के द्वारा अलग-अलग प्रखंडों में सुपरविजन किया गया।