

घटना के बारे में बताया जाता है कि उक्त मृतक ठेकेदारी कार्य कराते थे, वह पटेढा वह अपने जा रहा थे तब तक उक्त मोड़ के समीप मढ़ौरा से आ रही मिनी बस ने धक्का मार दिया और मोटरसाइकिल समेत गिड़ गए और बस में फंस गए और चालक गाड़ी न रोक कर घसीटते हुए लगभग पांच सौ मीटर दूर खैरा थाना के पटेढा बाजार के समीप रोक कर चालक व खालसी भाग निकले और उक्त वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गए। वही स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य पथ को टायर जलाकर कर लगभग तीन घण्टे तक जाम कर दिया। वही पुलिस को सूचना मिलते ही खैरा, मढ़ौरा, नगरा की पुलिस दलबल के साथ पहुची और लोगो को समझाबुझाकर शांत कराया और मुख्य पथ को जाम से हटा कर यातायात चालू कराया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। उधर परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार चीखपुकार मच गई। परिवार का रोरोकर बुराहाल हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी को जप्त कर लिया गया और प्राथमिकी की कार्रवाई किया जा रहा है।




Recent Comments