
मशरक में खुला रेल थाना, हरेन्द्र ठाकुर बनें पहलें थानाध्यक्ष
रेल अपराध पर लगेंगी कमान
मशरक(सारण)पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- थावे रेल खंड पर स्थित मशरक स्टेशन पर नया राजकीय रेलवे थाना खुला । नया रेल थाना खोलने के लिए रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह के आदेश संख्या 1461/27-05-2019 के आलोक में रेल अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना खुला* । मशरक जंक्शन के पहलें जीआरपी थानाध्यक्ष के रूप में हरेन्द्र ठाकुर ने पहला पद संभाला ।हालांकि थाना के लिए कोई जगह अभी आवंटित नहीं की गई हैं ।थाना के लिए कमरा आवंटित करनें की प्रक्रिया जारी है मशरक में रेल थाना खुलना यात्री सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है । छपरा से थावे के बीच की दूरी करीब 115 किलो मीटर है और मशरक- महाराजगंज- दुरौंधा की दूरी करीब 55 किलोमीटर है । थावे के बाद इस रेल खंड पर छपरा कचहरी में रेल थाना है और मशरक- महाराजगंज- दुरौंधा के बाद सीवान या छपरा में ही रेल थाना है । मशरक स्टेशन को जंक्शन का दर्जा दिया गया है




Recent Comments