
महिला मोर्चा अध्यक्ष ने रोड़ी चंदन व अंगवस्त्र देकर दी होली की शुभकामनाएं
दिघवारा (सारण) दिघवारा नगर मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ । नगर भाजपा अध्यक्ष शिव कुमार गाईं की अध्यक्षता में समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि होली एक ऐसा उत्सव है जो समाज को समरसता प्रदान करता है।बहरहाल, संगठन की मजबूती ही होली मिलन समारोह की सार्थकता है। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, सीताराम प्रसाद, सूर्य नारायण प्रसाद, अतुल कुमार मिश्र, पंडित कमलेश दूबे, महेश मिश्र, रवीन्द्र सिंह, वकील सिंह, अजीत पासवान, सहित नगर कार्य समिति के सदस्यों के अलावे सदर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह पुटून आदि को महिला मोर्चा अध्यक्ष व नेत्री नीतू सिंह ने रोड़ी चंदन व अंगवस्त्र देकर होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुआ, पकवान आदि का जमकर लुत्फ़ उठाया ।




Recent Comments