कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट
हिलसा( नालन्दा) समाजसेवी सह ज़िला स्वीप आइकन आशुतोष कुमार मानव मंगलवार को शहर के सखुआ मंडी पहुँचे तथा अभियान चलाकर लोगों को क़ोरोना के प्रति सचेत किया. इस दौरान कई लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए उनसे मास्क का निरंतर प्रयोग करने की अपील की . जो दुकानदार बिना मास्क के लोगों से बातचीत कर रहे थे उनसे मास्क लगाने का अनुरोध भी किया. इस दौरान ग्राहकों तथा अन्य लोगों को भी क़ोरोना के बढ़ते ख़तरे के प्रति सावधान किया गया. इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि पहले जब कम
संख्या मरीज़ों की थी तब आपलोग अधिक जागरुक थे, लेकिन आजकल लाखों मरीज़ हो चुके हैं फिर भी आप लोग इस बीमारी को मज़ाक़ में ले रहे हैं. बिना मास्क लगाए कहीं भी जा रहे हैं. याद रखिए अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो कभी न कभी इस बीमारी की चपेट में आ ही जाएँगे. इस क्रम में आशुतोष कुमार मानव एवं अन्य ने लोगों से अपील किया कि कभी भी ख़तरा मोल न लें और घर से बाहर जब भी निकलें मास्क का प्रयोग ज़रूर करें. यात्रा के समय ज़रूर इन बातों का ख़्याल करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में ख़तरा और भी बढ़ सकता है. आजकल लौक डाउन ख़त्म हो जाने से बाज़ार में भीड़ भाड़ अचानक बढ़ गई है.ऐसी परिस्थिति में सावधानी ही एकमात्र बचाव है.