वैशाली : कैशलेस हुए जिले के एटीएम ,रुपये के लिए भटक रहे लोग

महनार (वैशाली): महनार में विभिन्न बैंकों के एटीएम होने के बाद सभी एटीएम बंद हैं,जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरतमंद रुपए के लिए भटकते रहे। उन्हें चिलचिलाती धूप में एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते देखा गया। किस्मत से ही दिन के 11 बजे तक कुछ एटीएम में लोगों को पैसा मिला। इसके बाद वह भी कैशलेस हो गई। जिन्हें रुपया मिला वह भी घंटों कतार में लगे रहे। कैश समाप्ति के बावजूद अधिकांश एटीएम का शटर खुला रहा। जिसके कारण ग्राहक उम्मीद लेकर दिन भर एटीएम से पैसा मिलने के इंतजार में उसकी परिक्रमा करते नजर आये। वहीं कई ग्राहक को एटीएम में प्रवेश के बाद उन्हें कैश नहीं होने की जानकारी मिली, महनार बाजार में 4 से 5 एटीएम है। जिसपर ग्राहकों को सबसे ज्यादा भरोसा है। परंतु शनिवार से ही सभी एटीएम के शटर गिरे हुए पाए गए। इसके अलावा शहर के अन्य बैंकों के लगभग 12 एटीएम भी बंद पाए गए। दूर दराज से समान की खरीदारी के लिए आये लोगो की परेशानी बढ़ गयी हैं। लोग पैसे निकासी को लेकर एटीएम का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। लेकिन कैश निकासी नही हो पा रही हैं।एटीएम में पैसे नही होने से व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा हैं।बता दे की महनार बाजार में भाड़ी संख्या में लोग मार्केटिंग के लिए आते है और साथ ही लग्न के समय होने से खरीदारी के लिए महनार आते है जिसमे ज्यादा तर लोग एटीएम से पैसे की निकासी कर सामानों की खरीदारी करते है लेकिन लगातार कई दिनों से एटीएम में पैसे नही होने से लोगो में खासा परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है जबकि महनार बाजार में विभिन्न बैंकों के कुल 10 से 12 एटीएम होने के बाबजूद इस तरह की समस्या हो रही है। वही लोगो का कहना है कि प्रत्येक दिन एटीएम का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। लेकिन पैसा निकासी नही हो रहा हैं। पैसा निकासी के लिए जब भी आते हैं तो पहले तो कुछ एटीएम बंद पाया जाता है औऱ अगर कोई खुला भी रहता है तो या तो इसमें कैश नही होता या लिंग फेल रहता है