कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता

मढौरा : प्रखंड के सिसवां में स्व.संत श्री दर्शन शर्मा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन आचार्य सर्वानन्द शर्मा की अध्यक्षता में की गई।इस दौरान दूर दराज से आये कवियों के लिये स्वागत गीत ब्यूटी कुमारी ने गाई। जिसके बाद कवियों ने एक के बाद एक कई हास्य व्यंग्य की कविता भोजपुरी व हिंदी में सुनाई। जिसमे मुख्यरूप से भोजपुरी कविता ई पटना ह पटी ना, केतनो लसियाव केहू सटी ना खूब चर्चित रहा, उसके बाद कन्हैया प्रसाद सिंह ‘तूफानी’
हरेंद्र कुमार शर्मा ‘ मुँहफट कवि’
चन्द्रमा तिवारी,हरनाथ प्रसाद सिंह,सचिदानन्द शर्मा,अनिल कुमार कुँवर, राधा कृषणा सिंह,शुभाष राय,दिलीप कुमार शर्मा,मिथलेश कुमार आदि कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी ।इस दौरान क्षेत के तमाम दर्शक झूमते दिखे।