वैशाली के सराय में भीषण सड़क हादसा, 8 मरे आधा दर्जन से उपर घायल
“दैनिक खोज खबर” उप प्रबंध संपादक अतुलकश्यप की रिपोर्ट :-बिहार में मुजफ्फरपुर-पटना एनएच 77 पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना की सूचना है। जिसमें 8 लोगों के मारे गए हैं। 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को 4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही इस दुर्घटना में घायलों को मुफ्त चिकित्सीय सुविधा देने का निर्देश दिया है।
8 मरे, आधा दर्जन घायल घटना के बारे में बताया जाता है कि बिहार के वैशाली जिले के सराय में से एक भरा हुआ टेंपों मुजफ्फरपुर-पटना फोरलेन सड़क पर अचानक यू टर्न लेने लगा। तभी तेज रफ्तार बस ने टेंपू में ठोकर मार दी। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से उपर घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें हाजीपुर ले जा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी चिकित्सा कराई जा रही है
4-4 लाख की अनुग्रह राशि का एलान :-सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला तथा घायलों को चिकित्सा के लिए हाजीपुर रवाना कराया। इधर सूचना पर बिहार सरकार ने सभी मृतक के परिजनों को 4-4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 
मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों को सरकारी खर्च पर बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।