मांझी(सारण). दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर  गिरवर राय के टोला में  बुधवार को अहले सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने का सनसनी खेज खबर फैलते ही आस पड़ोस में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस शव के बरामदगी में जुट गयी। पुलिस को सूचना थी कि  गिरवर टोले के धर्मेन्द्र राय की हत्या कर पेंड से लटकाया  गया है। जबतक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती तब तक परिजन शव का दाह संस्कार के लिए मांझी ले कर जा चुके थे। आनन फानन में पुलिस घाट से शव बरामद किया। इधर मृतक के परिजनों में मृतक के  मौत के बाद पत्नी इंदु देवी  पति के हत्या होने का जिक्र कर फफक कर रो रही थी। बताया जाता है कि मृतक धर्मेन्द्र कलकत्ता में ट्रक ड्राईवर था। जो होली में  घर आया था। मृतक के दो पुत्रो में 13 वर्षीय आदित्य कुमार और 11 वर्षीय अभिषेक कुमार है।वही ये भी बताया जा रहा है कि मृतक ब्यक्ति की पिता और तीन भाइयों  रविन्द्र , धनमन  तथा बिट्टू के साथ  मंगलवार कि शाम लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसमें बचाने गई पत्नी इंदु देवी के फहसुल पर गिर जख्मी हो गई है। इस घटना से  आस पड़ोस में भय व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज अग्रतर करवाई के लिए छानबीन कर रही है।
—/———